फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother father planned to bury their four day old girl in Karnatka

बेटे की चाहत में 4 दिन की नवजात को जिंदा दफनाने वाले थे मां-बाप

Tue, 13 Sep 2016 03:39 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
 mother father planned to bury their four day old girl in Karnatka
- फोटो : Times of India
बेटे की चाहत में बेटियों की हत्या करने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। कर्नाटक के बलारी जिले से मां-बाप की क्रूरता का मामला सामने आया है।  मां-बाप ने अपनी 4 दिन की नवजात बच्ची को जिंदा ही दफनाने का प्लान बनाया, हालांकि इसमें वह एक ऑटो चालक की वजह से कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल 4 दिन की मासूम ने बेटे की चाहत रखने वाले माता-पिता के घर जन्म ले लिया था और इसकी कीमत उसे जिंदा जमीन में दफन होकर चुकानी पड़ रही थी।
 

क्या है पूरी कहानी?

 mother father planned to bury their four day old girl in Karnatka
मां-बाप बेटी के जन्म लेने से काफी परेशान थे, इसलिए उन्होंने उसे किसी तीसरे शख्स के जिंदा दफनाने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने एक बेरहम शख्स को बुलाया और पैसे देकर लड़की को दे दिया। आरोपी शख्स ने बच्ची को एक बास्केट में डाल लिया और ऑटो ले लिया। इस बीच शख्स से ऑटो चालक रमेश होसा अमरावती से बातचीत शुरु कर दी और बताया कि बच्ची की मौत हो गई है इसलिए इसे दफनाना है।

ऑटो चालक को दाल में कुछ काला तब महसूस हुआ जब वह चलते ऑटो से ही मामूस को नाले में फेंकने वाला था, लेकिन ऐसा करने के लिए रमेश ने उसे मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मासूम के जिंदा होने का सच सामने आया

 mother father planned to bury their four day old girl in Karnatka
बच्ची के जिंदा होने का शक ड्राइवर को तब हुआ जब बास्केट से उसके रोने की आवाज आई। इसके बाद ऑटो रोक रमेश ने शख्स से सवाल किए और घबराए हुए आरोपी ने सारा सच बोल डाला।  इसके बाद ड्राइवर रमेश ने अपने दोस्तों को पूरी बात बताई और बच्ची को दरिंदे के चंगुल से छुड़ाया। रमेश ने वापस अस्पताल में लड़की को दाखिल कराया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, आरोपी शख्स मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

बच्ची को चाइल्ड प्रोटेक्शन कमिटी को सौंप दिया गया है। बलारी जिले के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर मोहम्मद सरवार का कहना है कि मासूम के मां-बाप का पता नहीं चल पाया है क्योंकि अस्पताल के पास उनका सही पता नहीं है। बताते चलें कि मासूम को मां ने चार दिन पहले एक प्राइवेट अस्पताल में जन्म दिया था।

पुलिस का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे सही से काम नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से फुटेज अभी तक नहीं मिली है। लेकिन डॉक्टर, नर्स और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed