फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother and daughter die after having poisoned meal

यूपी: गरीबी से तंग आकर मां-बेटी की मौत, हड़ंकप

Fri, 11 Mar 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया Updated Fri, 11 Mar 2016 01:02 PM IST
सार

  • मां-बच्ची की अचानक हुई मौत से हड़कंप, मृतका पर जहरखुरानी का आरोप
  • गांववालों के मुताबिक गरीबी से तंग आकर महिला ने उठाया ऐसा कदम

विज्ञापन
Mother and daughter die after having poisoned meal
बच्ची को जहर खिलाकर खुद खाया - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के देवरिया के बरहज में गरीबी की तंग आकर एक महिला ने अपनी बेटी को खाने में जहर मिलाकर दिया और फिर खुद भी खा लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात कपरवार के नौका टोला इलाके की है। महिला और बच्ची की मौत हो जाने पर परिवारवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

 
गांववालों के मुताबिक मृतका का परिवार मुफलिसी से जूझ रहा था। बीते पांच-छह दिन से घर में कलह चल रहा था। घर के हालातों से महिला परेशान थी। उसके सिर पर घर की परेशानी ऐसी सवार हुई कि उसने अपनी पांच साल की बच्ची को खाने में जहर दिया और फिर खुद खा लिया।
विज्ञापन


गांववालों के मुताबिक महिला ने अपने एक साल के बेटे को भी दूध में जहर देने की कोशिश की लेकिन वह चिल्लाने लगा। थोड़ी देर में बेटे की हालत बिगड़ी तो घरवाले उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के बाद वह ठीक हुआ। कुछ समय बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और रात करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवाले उसे घाघरा में प्रवाहित कर घर लौटे उसके कुछ घंटे बाद रात करीब एक बजे महिला की भी मौत हो गई। परिवार ने रात में ही उसका दाह संस्कार कर दिया।

वहीं एसओ परमाशंकर यादव ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed