फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Minor losses eye after teacher beat him

शिक्षक की पिटाई से गई मासूम की आंख की रोशनी

Thu, 09 Aug 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
 एक शिक्षक ने मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई की और उसकी आंख में निब वाला पेन डाल दिया। एक आंख बुरी तरह से जख्मी होने से बच्चे को उससे दिखना बंद हो गया। पीड़ित परिवार इलाज के लिए धरने पर बैठा है।
विज्ञापन

डीएम अमृत त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को रेडक्रास सोसाइटी के जरिये आर्थिक मदद दिए जाने की संस्तुति की है। चोटिल लवकुश को जिला अस्पताल से हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव रहीमपुर निवासी रामसिंह ने डीएम और एसपी को पत्र देकर बताया कि उसका बेटा सात वर्षीय लवकुश गांव में ही स्थित उर्मिला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केजी का छात्र है। 25 जुलाई को वह स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल के टीचर लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सोहक-दोहक निवासी उमेश यादव ने बेटे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शिक्षक ने बेटे की बायीं आंख में निब वाला पेन डाल दिया जिससे उसकी आंख से खून बहने लगा। लवकुश की दोनों बहनें दुर्गा और पार्वती कक्षा पांच और चार में पढ़ती हैं। वे भी मौके पर पहुंच गईं। रामसिंह का कहना है कि बेटे की आंख की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। -बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed