{"_id":"56dc781a4f1c1bc54d8b4592","slug":"married-killed-for-the-sake-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये न मिलने पर ससुरालियोें ने विवाहिता को जला कर मार डाला। विवाहिता के पिता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ वजीरगंज थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
वजीरगंज पुलिस के मुताबिक तरबगंज थाना क्षेत्र के घांचा बीकापुर गांव निवासी दीनानाथ ने थाने में तहरीर दी है। उसमें आरोप लगाया है कि दीनानाथ ने अप्रैल 2013 में अपनी पुत्री गुड़िया देवी की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेहिया बेलभरिया के रहने वाले श्याम बाबू के साथ की थी।
शादी के बाद से दहेज की खातिर उसकी पुत्री को ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर तीन मार्च को गुड़िया देवी को उसके ससुराल वालों ने जला दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों ने उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पांच मार्च को गुड़िया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को दीनानाथ की तहरीर पर पति श्याम बाबू, ससुर बिशुनदयाल व सास विमला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
वजीरगंज थानाध्यक्ष मथुरा राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।