फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man arrested in Guntur by CCS after cheated american girl

350 लड़कियों को गर्लफ्रेंड बना चुका है ये शख्स, अब इस जुर्म में हुआ गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
man arrested in Guntur by CCS after cheated american girl
K. Venkat Ratna Reddy - फोटो : Deccan Chronicle

आंध्र प्रदेश पुलिस ने महिलाओं से शादी का वादा या शादी करके उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाने वाले रिक्की भेल यानी कॉनमेन को गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार के वेनकात रतना रेड्डी पर 350 से ज्यादा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप है।

विज्ञापन


सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) ने रतना को आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले से गिरफ्तार किया है। यह कॉनमैन मैटरीमोनियल साइट से लड़कियों को टारगेट बनाता था और वहीं पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके करीब आया करता था।सीसीएस की टीम ने रतना को यूएस में रहने वाली एक फैमिली की शिकायत के आधार पर धर-दबोचा गया है।

विज्ञापन

अमेरिका में जाकर की शादी और लूट लाया 30 हजार डॉलर

man arrested in Guntur by CCS after cheated american girl

लड़कियों से शादी करके उन्हें लूटने का मकसद रखने वाला रतना इतंजाम करके किसी तरह अमेरिका पहुंच गया। वहां पर उसने फर्जी प्रोफाइल की मदद से एक लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। शिकंजे में फंस चुकी युवती ने रतना से शादी कर ली और वह उसके साथ रहने लगा। करीब 20 दिन बाद उसने युवती से 30 हजार डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपये ठगे और फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि लड़कियों को अपना शिकार बनाने वाले रतना का नाम दूसरे बड़े अपराध बैंकलूट, तस्करी, चोरियों में भी शामिल रहा है। पुलिस ने जांच में पाया कि इस शातिर चोर के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 8 केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रेजुएट होने के बाद रतना नौकरी की तलाश करने लगा लेकिन, पैसों की भूख ने उसे अपराध की दुनिया में कदम रखने पर मजबूर कर दिया।

फिल्म  प्रोड्यूशर को अफसर बन लगाया लाखों का चूना

man arrested in Guntur by CCS after cheated american girl
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

काली कमाई के गोरखधंधे के लिए वह तरह-तरह के फर्जी तरीके अपनाने लगा, साथ ही चोरियां भी करने लगा। इतना ही नहीं उसने फिल्म प्रोड्यूशर को भी आईआरएस ऑफिसर बनकर लाखों रुपये का चूना लगाया था। इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने भोली-भाली लड़कियों को अपना टारगेट बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed