फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra police come with weapon robbers again

शस्त्र लुटेरे संग फिर आई महाराष्ट्र पुलिस

Sun, 31 Dec 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 31 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra police come with weapon robbers again
पंजाब आर्मरी डकैती से संबंधित अभियुक्त लेकर बांदा शहर कोतवाली आई महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पंजाब आर्मरी की चर्चित डकैती मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन डकैतों में से एक को लेकर रविवार को नासिक पुलिस बांदा आई। उसकी निशानदेही पर उन स्थानों का मौका मुआयना किया जहां घटना के पूर्व डकैत आए-गए थे। दो वाहनों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लेकर आई महाराष्ट्र पुलिस तीन-चार घंटे की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी समेत वापस गई। शेष आरोपियों को भी जल्द ही महाराष्ट्र यहां लाएगी। इन सभी को रिमांड पर ले रखा है। 13 दिसंबर की रात स्टेशन रोड स्थित पंजाब आर्मरी से लूटे असलहों समेत तीन बदमाशों को महाराष्ट्र की नासिक जनपद की चांदवड़ थाना पुलिस ने अगले ही दिन दबोच लिया था। सभी 19 रिवाल्वर व पिस्टल, 25 राइफलें और 4146 कारतूस व दुकान से लूटी गई नगदी बरामद की थी। अगले ही दिन महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों को अदालत से 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, एटीएस और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ भी इस मामले में जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बांदा पुलिस की टीमें दो बार नासिक जाकर जांच-पड़ताल कर चुकी हैं। चार दिनों पूर्व महाराष्ट्र की दो सदस्यीय टीम यहां जांच-पड़ताल कर ले गई थी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के दो वाहनों (एमएच-12,पीटी-7616 एसयूवी) और (एमएच-12, पीक्यू-3707 सूमो) पर रविवार को दोपहर बांदा आई। उनके साथ आरोपी शिवड़ी (महाराष्ट्र) निवासी नागेश बलसोड़े भी था। महाराष्ट्र पुलिस सीधे शहर कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय को अपने वाहन पर बैठा कर कोतवाली में ही जानकारियां लीं। इस दौरान मीडिया से पूरी तरह बचते रहे। टीम में शामिल नासिक पुलिस क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संदीप तलपड़े ने बताया कि आरोपी नागेश को कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर यहां जांच की जा रही है कि डकैती में कब, कैसे, कहां और क्या हुआ ? महाराष्ट्र आरोपी को साथ लेकर मर्दन नाका उस स्थान पर गई जहां से डकैती में इस्तेमाल की गई बस चोरी की गई थी। बस को घटनास्थल तक लाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। महाराष्ट्र पुलिस ने पंजाब आर्मरी के चौकीदार रतिराम से भी पूछताछ की। उसका सामना आरोपी नागेश बलसोड़े से करा कर शिनाख्त कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्दी ही मुख्य आरोपी सुक्का पाचा और सलमान को भी लाकर जांच की जाएगी। अन्य कोई भी जानकारी देने से गोपनीयता का हवाला देकर इनकार कर दिया। उधर, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी नागेश बलसोड़े से उन्होंने भी करीब आधा घंटा पूछताछ की। ठंड दूर करने के लिए इस्तेमाल की गई दवा की शीशियों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षक ने बताया कि सुक्का शातिर बदमाश है और इसके विरुद्ध महाराष्ट्र में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होना और दाऊद का शार्प शूटर बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed