फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Los vehículos atrapados Kmela

वाहनों का कमेला पकड़ा

Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Los vehículos atrapados Kmela
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर। बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में पुलिस ने छापा मारकर चार बदमाशों को चोरी की गाड़ियां काटते हुए गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से लग्जरी सहित छह कार व कई कारों के इंजन व उनके पार्ट्स बरामद किए हैं। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बेगरजपुर में स्थित बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में चोरी की गाड़ियों की कटान हो रही है। सूचना पर पुलिस ने बंद फैक्ट्री में छापा मारा। छापे के दौरान चोरी गाड़ियों को काटते हुए मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फिरदौस नगर निवासी आस मोहम्मद पुत्र सरफराज, मोहल्ला रहमतनगर निवासी असलम पुत्र अशरफ, मोहल्ला खादरवाला निवासी मनशाद पुत्र सलीम व खतौली के गांव तिगाई निवासी सोनू पुत्र संजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी ताहिर पुत्र इदरीश व मोहल्ला फिरदौस नगर निवासी मोनू उर्फ अश्वनी शर्मा पुत्र ऋषिपाल शर्मा पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि बंद पड़ी फैक्ट्री फरार मोनू के पिता की है। पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से एक लग्जरी, इनोवा, स्कार्पियो सहित छह गाड़ियां चोरी की बरामद की। इनके अलावा कई कटी गाड़ियों के इंजन व पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई बिजेंद्र शर्मा, एसआई सूबे सिंह यादव, कांस्टेबिल कपिल भाटी, सौरभ, विनीत, गौरव व अनुज शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed