{"_id":"5ae0c3634f1c1b86098b6848","slug":"looted-with-dc-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर डीसीएम चालक से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लगाकर डीसीएम चालक से लूटपाट
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता डीसीएम चालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीटी रोड पर करमुल्लापुर के पास बाइक से आए तीन बदमाशों ने डीसीएम चालक के साथ मारपीट कर तमंचा लगाकर उसके पास से 40 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
जिला फतेहपुर के थाना चांदपुर अमौली के मदरी निवासी खड़ग सिंह डीसीएम चालक हैं। उसने बताया वह गाजियाबाद से पान-मसाला लादकर पटना (बिहार) जा रहा था। सुबह करीब साढ़े चार बजे उसे नींद आने पर उसने अपनी डीसीएम करमुल्लापुर के पास जीटी रोड किनारे खड़ी कर आराम करने लगा।
तभी एक बाइक उसकी गाड़ी के पास आकर रुकी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन लोगों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर तमंचा लगाकर उसके पास रखे 40 हजार रुपये व दो मोबाइल लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। चालक ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फिर उसे पांच सौ रुपये देकर बिना कार्रवाई किए रवाना कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।