फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Loot at Jeweller and Mobile shop

सराफ  और मोबाइल की दुकान से दो लाख की चोरी

Fri, 07 Jul 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Loot at Jeweller and Mobile shop
loot

रोज़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सुनार की दुकान का शटर उठाकर एक लाख रुपये के गहने और छह हजार की नगदी चुरा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इससे पहले चोर एक मोबाइल की दुकान पर करीब एक लाख का माल निकालकर ले गए। 

विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के रुकनपुर निवासी विजय वर्मा की जमुका कटिया मार्ग पर नरेंद्र गुप्ता के भवन में किराये पर सोने चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने भवन मालिक के मकान के गेट को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद विजय वर्मा की दुकान का शटर लोहे की रॉड से टेढ़ा कर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी आधा किलो चांदी के गहने, डेढ़ तोले के सोने के गहने और छह हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से पहले बुधवार को कस्बा बाजार स्थित सौरभ दीक्षित की मोबाइल की दुकान की चोरों ने छत की टीन हटाकर कंप्यूटर,15 मोबाइल सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed