फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Looking at the crop farmer given life

कम फसल देख किसान ने दी जान

Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Looking at the crop farmer given life
सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा/बेंदा। पैदावार कम होने पर किसान ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। बांदा सदर तहसील के पचनेही गांव निवासी शिवमोहन उर्फ छोटकू (28) पुत्र ब्रजेंद्र सिंह शुक्रवार को शाम गेहूं की फसल काटने खेत में गया था। गेहूं का दाना कमजोर देख वह तनाव में आ गया।

विज्ञापन


हंसिया फेंककर खेत की मेड़ पर लगे आंवले के पेड़ में साफी (अंगोछे) से फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने शव टंगा देख पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई कल्लू ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। तीन माह पूर्व पिता की भी सदमे से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिता के नाम बैंक का 60 हजार रुपये कर्ज भी था। मात्र दो बीघा जमीन है। शिवमोहन ने यह जमीन डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर रेहन रख दी थी और बटाई पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। लगभग दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया। मृतक के दो भाई परदेस में मजदूरी करते हैं। लेखपाल ने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जालौन के कालपी कोतवाली के गांव उसरगांव निवासी छबीले (50) पुत्र पट्टू आठ बीघा जमीन का मालिक था। सूखे के कारण चार बीघा फसल पहले ही खराब हो गई थी। शुक्रवार की रात उसने गेहूं की फसल की मड़ाई करवाई। इसमें दो क्विंटल बीघा के हिसाब से गेहूं निकला।


लागत से कम पैदावार देख किसान का दिल बैठ गया। उसने शनिवार की सुबह गांव के बाहर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीण शौच को गांव के बाहर गए तो छबीले का शव ट्रैक पर देखा। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और रोने बिलखने लगे। कोतवाल कालपी सतेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed