{"_id":"57683d114f1c1b9760b484d2","slug":"leaving-the-bike-ran-crooks-robbed-pick","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी पिकअप छोड़कर बाइक से भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी पिकअप छोड़कर बाइक से भागे बदमाश
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवती को छुड़ाकर ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाइपास से पिकअप लूटकर भाग रहे बदमाश सोमवार की शाम सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर गांव के पास पुलिस को देख लूटी गई गाड़ी खड़ी कर दिया और बाइक पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है। प्रभारी एसपी ने इस कामयाबी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को एक हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
कंधरापुर बाजार निवासी बाबी पिकअप चालक है। वह अपना पिकअप लेकर कहीं जा रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भवरनाथ बाजार और शहर कोतवाली करतालपुर बाइपास के पास बदमाशों ने बाबी से पिकअप लूट लिया और भागने लगे। बाबी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
जानकारी होने पर प्रभारी एसपी ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लगाया। पुलिस गाड़ी का लोकेशन लेते हुए उनका पीछा करने लगी। उधर बदमाश अपने पीछे पुलिस को लगा देख गाड़ी चंडेश्वर गांव के पास छोड़ दिए और पीछे से आई दो बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। प्रभारी एसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि पिकअप लूटने वाले बदमाशों की संख्या चार रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को उनकी तरफ से एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।