फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   killed in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Tue, 05 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 05 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
killed in road accident
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के करनपुर गांव के पास बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चिकित्सक और सात वर्षीय बालक इस हादसे में घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना के बाद संतकबीरनगर जिले के दानोकुइयां में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जनपद के टेकाटी गांव निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर कार्तिकचंद संतकबीरनगर जिले के बाघनगर क्षेत्र के दानोकुइयां चौराहे पर प्रैक्टिस करते हैं। मंगलवार सुबह वह पत्नी शम्पा देवी व पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बाइक से बस्ती के गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करनपुर के समीप उनकी बाइक फिसल गई। जिससे पीछे बैठी पत्नी और पुत्र उछल कर गिर गए। इसी बीच बस्ती की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने पत्नी शम्पा देवी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की साइड गलत दिशा में होने से हादसा हुआ है।   दानोकुइयां निवासी असाद अहमद ने बताया कि डॉ. कार्तिकचंद प्रत्येक मंगलवार को बस्ती शहर में हुनमान मंदिर में जाकर दर्शन करते थे। मंगलवार को भी वह वहीं पर जा रहे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed