बेटे की आखों के सामने बाप को मौत के घाट उतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं। रविवार भोर पहर चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में घटी इस घटना ने पुरे इलाके को सन्न कर दिया।
कोयला नगर निवासी राजू खान(42) के घर में पड़ोसी की छत से होते हुए तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए। शातिर बदमाशों ने परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगने दी और बड़े आराम से अंदर आकर कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस पर राजू के बेटे अरमान ने यह सोचकर दरवाजा खोल दिया कि उसके पिता बाहर दरवाजे पर हैं।
बेटे की आखों के सामने चोरों ने बाप पर झौंके फायर...
इतने में बदमाशों की नजर राजू पर पड़ी उन्होंने ताबड़तोड़ राजू पर फायर झौंक दिए। राजू की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने अरमान को बंदूक की बट और लोहे की राड से मार मार कर लहूलुहान कर दिया। घर में माल कहां छिपा कर रखा है यह भेद लेकर चोरों ने सारी कीमती चीजों पर हाथ फेर दिया। लगभग 60 हाजर कैश और ज्वैलरी लेकर बड़े आराम से नकाबपोश बदमाश वहां से चले गए।
बाद में बेटे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लेकर लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। राजू की मौत पर घर मे मातम छा गया है।