{"_id":"574b3a004f1c1beb4d108cdf","slug":"kidnapped-inso-vice-president-recovered-after-8-hours-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद से अपहृत इनसो नेता सिद्धार्थ शर्मा 8 घंटे बाद बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद से अपहृत इनसो नेता सिद्धार्थ शर्मा 8 घंटे बाद बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
जींद में इनसो के वाइस प्रेसीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर के सेक्टर सात में रविवार सुबह बाइक पर जा रहे राजकीय कॉलेज में इनेलो की छात्र इकाई इनसो के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा का कार सवार अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। दिनभर की भागदौड़ के बाद पुलिस ने घटना के करीब आठ घंटे बाद सिद्धार्थ को हिसार क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लगा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक का अपहरण क्यों किया था। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सिद्धार्थ के परिजनों को फोन कर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और बुधवार तक रुपयों की व्यवस्था ने करने पर पिता-पुत्र को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया और जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उसको ट्रेस किया। इस दौरान उसकी लोकेशन हिसार के किसी गांव के आसपास मिली। एसपी ने अपहरणकर्ताओं का सुराग देने वाले को पचास हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अर्बन एस्टेट निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राजेंद्र शर्मा सेक्टर सात में कोठी का निर्माण कर रहे हैं। सुबह उनका 22 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ मकान निर्माण में लगे मिस्त्रियों को बाइक पर चाय देने जा रहा था। जब वह सेक्टर सात में पहुंचा तभी कार में सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने उसे इशारा करके बाइक को रुकवाया।
सिद्धार्थ के बाइक रोकते ही युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। सेक्टर सात के लोगों ने युवक के अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। डीएसपी दिनेश यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर नाकाबंदी करवाई।
पिता को फोन कर मांगी फिरौती अपहरण के करीब एक घंटे बाद सिद्धार्थ के पिता राजेंद्र शर्मा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अगर वह अपने बेटे को छुड़वाना चाहते हैं तो बुधवार तक डेढ़ करोड़ रुपये की व्यवस्था कर लें, नहीं तो पिता व पुत्र को मार दिया जाएगा। राजेंद्र शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सिद्धार्थ के मोबाइल और जिस फोन से धमकी मिली उसकी लोकेशन को ट्रेस पर लगा दिया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीमों ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान मोबाइल की लास्ट लोकेशन हिसार जिले के आसपास के गांव की मिली।
सिद्धार्थ इनसो का कॉलेज उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा पिछले कई दिनों से पानीपत में अपने किसी रिश्तेदार के पास शेयर मार्केट की ट्रेडिंग का कार्य करता है और वह राजकीय कॉलेज में बीकॉम में पढ़ता है। इनेलो की छात्र इकाई इनसो का राजकीय कॉलेज जींद का उपाध्यक्ष है। पिछले कई दिनों से पानीपत में ही अपने रिश्तेदार के पास रहता था और गत दिनों ही वह अपने घर आया था।
सिद्धार्थ के मोबाइल की कॉल डायवर्ट पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ शर्मा के अपहरण के बाद पुलिस ने तुरंत ही उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह डायवर्ट मिली। कॉल को चीका के किसी व्यक्ति के नंबर पर डायवर्ट किया गया था।