{"_id":"5b61f8df4f1c1bbd298b74a6","slug":"indoors-firing-on-villagers-two-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल
jalaun
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एएसपी से जानकारी लेते डीआईजी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदी गांव में अंडरवियर-बनियान पहने बदमाशों ने गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक महिला समेत दो की जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक है। घटना से गांव में दहशत है। पीएसी व कई थानों का फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस ने 8-10 संदिग्धों को उठाया है। एसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में लूट व चोरी की वारदात नहीं हुई, जिससे जाहिर है कि घटना की वजह रंजिश ही है। जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा। गांव में झांसी के डीआईजी ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी की।
आटा थाना क्षेत्र का संदी गांव मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे फायरिंग से गूंज उठा। अंडरवियर-बनियान पहने तीन-चार बदमाशों ने पूरे गांव में घूम-घूम कर ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। गोली लगने से सड़क किनारे शौच के लिए बैठी जयदेवी (50) पत्नी रामपाल श्रीवास, अपने घर के बाहर बरामदे में खाट पर सो रहे आजाद (65) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भूरे उर्फ महेंद्र पाल (25) पुत्र सोबरन, बालाप्रसाद (60) पुत्र बद्री व जीशान (40) पुत्र मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान जीशान बच्चे को घर के बाहर शौच करा रहा था, जबकि भूरे घर के बाहर चबूतरे पर और बाला अपने घर के बाहर खाट पर लेटे थे। इससे गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान लोगों की घरों से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर बाद जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने जयदेवी व आजाद को मृत पाया, जबकि भूरे, बाला व जीशान लहूलुहान हालत में तड़पते मिले। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आटा थाना का फोर्स गांव के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया, जहां से तीनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, सुबह गांव में दहशत व तनाव के मद्देनजर एक बटालियन पीएसी व कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ कालपी सुबोध गौतम पहुंचे।
पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। गांव वाले इस घटना को लेकर इतने सहमे हुए थे कि कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। हमले की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं, दोपहर में डीआईजी झांसी रेंज सुभाष बघेल व एसपी अमरेंद्र सिंह भी पहुंचे। इसके बाद गांव के कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठा लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जयदेवी के पति रामपाल श्रीवास की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया कि दो दिन पहले भी ठीक इसी तरह इसी गांव में एक अधेड़ मकसूद (50) को फायर के छर्रे लगे थे, जिसमें प्रधान के पुत्र समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। लिहाजा उस मामले को भी जांच में शामिल किया जाएगा।