{"_id":"57e0df0b4f1c1b981aa82414","slug":"husband-filled-a-comapalint-against-his-wife-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर दुल्हनिया, पैसों के लिए कर चुकी है सात शादियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर दुल्हनिया, पैसों के लिए कर चुकी है सात शादियां
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी पर सात शादी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। केजी हल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पति ने महिला पर आरोप लगाया कि वह उसे पीटती भी है और रोज किसी न किसी बात पर प्रताड़ित भी करती है। पति ने बताया कि वह पैसों के लिए दूसरी शादियां करती है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार सोमवार को पूर्वी बेंगलुरु के केजी हल्ली में रहने वाले इमरान ने अपनी पत्नी यश्मिन (38) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने कई बार उस पर हमला किया। हैरान करने वाली बात है कि जिन दो और लोगों को महिला ने चूना लगाया है, उन्होंने भी पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शोएब और अफजल का कहना है कि यास्मिन ने उन दोनों से भी शादी की है। पुलिस का कहना है कि अफजल एक रियल एस्टेट एजेंट है और आरोपी महिला ने उसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह उसे एक बड़ी रकम देने में नाकाम रहा। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन