फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Hospital staff assaulted

अस्पताल कर्मचारी से मारपीट

Thu, 15 Sep 2016 11:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 15 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hospital staff assaulted
क्राइम - फोटो : demo
देवरिया (ब्यूरो)। लाइन में खड़े होकर पर्ची कटाने की बात को लेकर अस्पताल में बवाल हो गया। नाराज लोगों ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया। इमरजेंसी में भी धक्कामुक्की हुई। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी भागने में सफल रहे। नाराज कर्मचारियों ने  घटना की सूचना सीएमएस को दी। हालांकि अस्पताल प्रशासन मामले से पल्ला झाड़ने में  जुट गया।
विज्ञापन


जिसके बाद लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। लामबंदी देख मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। जिला अस्पताल आवास में रहने वाले विक्की और सिंहासन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है। गुरुवार की सुबह भटवलिया के रहने वाले कुछ  लोग पर्ची कटा रहे थे। लाइन में नहीं होने के कारण सिंहासन ने उन्हें लाइन में खड़े होकर पर्ची कटाने की बात कह दी।
विज्ञापन


इस बात से लोग नाराज हो गए। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल के कर्मचारी मौके पर भारी पड़ गए। इसी बीच युवक ने फोनकर अपने साथियों को बुलाया। करीब 20 की संख्या में पहुंचे युवकों ने विक्की की पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने बूथ पर बैठे पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। घायल विक्की का आरोप है कि मारपीट के एक आरोपी को पकड़ा गया था। जिसे पुलिसवालों ने भगा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट की शुरूआत कर्मचारियों ने की। जिसके बाद दूसरे गैंग के लोग आ गए। विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। नाराज कर्मचारी काम छोड़कर सीएमएस के पास पहुंचे और केस दर्ज करवाने का दबाव बनवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed