{"_id":"56e9940c4f1c1b5d718b45d4","slug":"gun-shot-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद शोकाकुल परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर अकथरा गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी दीपक (22) का शव घर के बरामदे में ही खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा पाया गया। मंगलवार रात दीपक पड़ोस में टीवी पर क्रिकेट मैच देखकर वापस लौटा और घर के बाहर बरामदे में सो गया।
विज्ञापन
बरामदे में ही कुछ दूरी पर उसके पिता राधेश्याम सो रहे थे। बुधवार सुबह राधेश्याम की नींद खुली तो वह दीपक को बिस्तर पर लेटे देख उसके पास गए। वहां का दृश्य देखकर वह सन्न रह गए। खून से लथपथ दीपक का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी थी। शव देखकर राधेश्याम ने गुहार लगा दी। घर के अंदर मौजूद परिवारीजन बरामदे में आए तो दीपक का शव देखकर उनमें रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच पहुंचे एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी राहुलराज ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों व परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसओ श्री राय ने बताया कि घटना क्यों और किन परिस्थितियों में अंजाम दी गई, इसे लेकर छानबीन की जा रही है। मृतक के बड़े भाई गयाप्रसाद गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया, उसे लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपक को साइलेंसर लगे असलहे से एकदम निकट आकर गोली मारी गई।