फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl jumped in front of train to escape from rape

खुले में शौच के लिए मजबूर लड़की ने आबरू बचाने के लिए ऐसे चुनी मौत

Wed, 22 Feb 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
girl jumped in front of train to escape from rape

मध्य प्रदेश में एक 18 साल की लड़की को अपनी आबरू बचाने के लिए जान से हाथ धोना पड़ गया। दिल को दहला देने वाली वारदात में लाचार लड़की हैवानों से बचने के लिए रेलवे ट्रैक के पास दौड़ रही थी  और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना का क्रूर सच ये है कि गरीब परिवार से तालुक रखने वाली पीड़िता को शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास जाना पड़ता था।

विज्ञापन


इसी मजबूरी का फायदा उन हैवानों ने उठाया जो कि उसपर अपनी नजर बनाए हुए थे। घटना दतिया जिले के गोविंदपुर गांव की है, जहां सोमवार करीब सुबह 5.30 बजे यह घटना हुई। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक लड़की के पिता ने कहा कि उसकी बेटी का रेप उसी इलाके के रहने वाले दो लोगों ने की थी। इन्हीं दरिंदों से बचने के दौरान उनकी बेटी की जान गई। इन दोनों लोगों का नाम हल्कू यादव और संजू यादव  है और वे लंबे समय से पीड़िता का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचने के लिए चलती ट्रेन के आगे कूदी

girl jumped in front of train to escape from rape
सोमवार को ऐसा ही हुआ, लड़की जब शौच के लिए गई तो आरोपियों ने उसका पीछा किया। जब लड़की को अंदाजा हो गया कि वो सेफ नहीं है, तो वह वहां से भागने लगी। सनकी उसे पकड़ने ही वाले थे कि लड़की उस ट्रैक पर कूद गई जिसपर तेजी से ट्रेन आ रही थी। वो ट्रेन से बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई।

लड़की की लाश को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़की की मौत के बाद राज्य में खुले में शौच की समस्या फिर से खड़ी हो गई है।

खुले में शौच की वजह से होते हैं यहां रेप

girl jumped in front of train to escape from rape

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब खुले में शौच की वजह से मध्य प्रदेश में क्राइम न हुआ हो। महिलाएं ही नहीं ज्यादातर नाबालिगों को भी इस वजह से हैवानों का शिकार बनना पड़ता है। 
वहीं इस पर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि खुले में शौचकी वजह से क्राइम अक्सर होता है। हालांकि ये बात स्वीकारी गई है कि करीब 40 लाख परिवार खुले में शौच करने पर मजबूर होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed