फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gangrape with girl student, photo goes viral on whatsapp

बाजार जाते वक्त दो युवकों ने किया रेप, व्हाट्सएप पर वायरल की फोटो

Tue, 23 Aug 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with girl student, photo goes viral on whatsapp
दुष्कर्म

यूपी के इलाहाबाद में यमुनापार में मेजा इलाके के ऊंचडीह क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा को बाइक पर खींचकर अगवा करने के बाद दो युवकों ने सुनसान में उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही मोबाइल से उसकी निर्वस्त्र फोटो खींचकर धमकी दी कि किसी से बताया तो व्हाट्स एप और फेसबुक पर फोटो डालकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी जाएगी।

विज्ञापन


छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को पूरी बात पता चली। घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। इसी बीच आरोपी युवकों ने छात्रा की अश्लील तस्वीरों को व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। पुलिस युवकों की तलाश में लगी है। ऊंचडीह इलाके में रहने वाली हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा शनिवार दोपहर कुछ सामान खरीदने के लिए समीप के रामनगर बाजार जा रही थी।
विज्ञापन


वह पुलिया के पास पहुंची तभी आरोप है कि बाइक पर आए सूरज श्रीवास्तव और रोहित श्रीवास्तव ने उसे रोका। फिर खींचकर बाइक पर बीच में बैठा लिया। वह शोर नहीं मचा सके इसलिए दुपट्टे से मुंह बांध दिया। वे दोनों उसे सुनसान स्थान पर ले गए। वहां जबरन छात्रा के कपड़े उताकर मोबाइल फोन से उसकी कई फोटो खींची। फिर दोनों ने उसके साथ रेप किया। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो अश्लील फोटो फेसबुक और व्हाट्स एप पर बांट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार सकते में, आरोपी हुए फरार

Gangrape with girl student, photo goes viral on whatsapp
बेटी के साथ गैंगरेप के बारे में जानकर मां और परिवार के लोग सन्न रह गए। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि लड़की की अश्लील फोटो व्हाट्स एप पर वायरल हो गई है। सोमवार दोपहर छात्रा को मेजा थाने ले जाकर मां ने घटना की जानकारी दी।

एसओ तारकेश्वर राय ने तहरीर लेकर आरोपी सूरज और रोहित के खिलाफ मुकदमा लिखा। उन दोनों की तलाश में छापेमारी की लेकिन वे मिले नहीं। छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed