फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teenager gang abducted

दलित किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Sat, 04 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang abducted
गैंगरेप केस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

दलित किशोरी का अपहरण करने के बाद चार युवकों ने दो दिन तक गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। थाने में सुनवाई न होने पर किशोरी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को गांव के चार युवक 31 जनवरी को अगवा कर ले गए। किशोरी शोर मचाती कि अपहरणकर्ताओं ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाइक में बैठा कर उसे अपने साथ ले गए। हमीरपुर में किराए के कमरे में बंधक बनाकर चारों ने गैंगरेप किया। दूसरे दिन अपहर्ता उसे कानपुर ले गए।
विज्ञापन


यहां किराए के कमरे में युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर शुक्रवार को घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र से मिलकर पूरी घटना बताई। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट और गिरफ्तारी की फरियाद की। किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस आरोपियों से मिली हुई है।


उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में है। उन्होंने परिजनों को थाने बुलाया है। पूछताछ के बाद मामला सही मिला तो दुष्कर्मियों के खिलाफ दुराचार समेत संगीन धाराओं की रिपोर्ट दर्ज करेंगे। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed