फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four injured in bike rider from tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार घायल

Sun, 15 Oct 2017 11:48 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 15 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured in bike rider from tractor collision
फोटो 15 केएनजेपी-02 ट्रैक्टर की टक्कर से घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। शहर के नगर कोटि मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपति व पुत्र-पुत्री घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



 सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सारो तोप निवासी मो. मैनूर खां (35) पुत्र खलाल खां रविवार को पत्नी रूबी बेगम (30) के दांत की दवा दिलाने कन्नौज आए थे। इनके साथ में पुत्र मो. जहारुल (6), हजरा बानू (4) भी बाइक पर थी। शहर के नगर कोट मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। मैनूर खां सिर पर हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से वृद्ध घायल
कन्नौज (ब्यूरो)। शहर के मोहल्ला जुगियाना निवासी अहमद (70) दोनों पैरों से नि:शक्त है। रविवार दोपहर वह फूलमती चौराहे से सड़क पार कर रहा था। तभी मकरंद नगर की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। जिसमें अहमद घायल हो गया। गंभीर घायल में उसे विनोद दीक्षित चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामले में अभी तक कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed