{"_id":"5d0e8d7d8ebc3e0a3936f0cf","slug":"four-in-the-robbery-from-steel-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील कारोबारी से लूट में चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्टील कारोबारी से लूट में चार पकड़े
Sun, 23 Jun 2019 03:46 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 23 Jun 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपी नगर क्षेत्र के कमला नगर निवासी स्टील कारोबारी मदन गोपाल गुप्ता से 11 जून की रात हुई 7.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस खुलासा होने का दावा कर रही है। पुलिस ने चार आरोपी पकड़े हैं, जिनमें एक आरोपी मेवा व्यापारी का बेटा बताया गया। हालांकि पुलिस आरोपियों से एक भी पैसा बरामद नहीं कर पाई है। आरोपियों को छुड़वाने के लिए शनिवार दिन भर थाने में सिफारिशों का दौर चलता रहा।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माधवपुरम निवासी अमन को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में अमन ने अपने साथी गौरव निवासी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी और आकाश गर्ग निवासी शिवशक्तिनगर ब्रह्मपुरी सहित चार लोगों के नाम बताए।
शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच और टीपीनगर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। लेकिन आरोपियों से लूटा हुआ पैसा बरामद नहीं हुआ। इसको लेकर पुलिस खुलासा करने में असमंजस की स्थिति में फंस गई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने सारा पैसा खर्च कर दिया है। लूटे गए 7.50 लाख रुपये न होना बताया है।
विज्ञापन
हनीमून से पहले की लूट
पुलिस के मुताबिक आरोपी आकाश व अमन पहले भी जेल जा चुके हैं। आकाश की करीब एक माह पूर्व ही शादी होनी बताई गई। कारोबारी से लूट के बाद आकाश हनीमून पर जाने की तैयारी में था। आकाश की गलत संगत के चलते उसके व्यापारी पिता ने मोदीनगर में किराए पर मकान दिलाया हुआ था। ताकि वह अपने दोस्तों से अलग रहे। इसके बावजूद भी आकाश ने वारदात करने की प्लानिंग की।
अपने छोटे बेटे से पूछ लो
आकाश के पिता सूखे मेवों के थोक व्यापारी हैं। बेटा लूट में पकड़ा गया। शनिवार को व्यापारी थाने पहुंचा बेटे को बेकसूर बताया। जिस पर इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने व्यापारी के छोटे बेटे को थाने मेें बुलाया। छोटे बेटे से इंस्पेक्टर ने व्यापारी के सामने पूछा कि बताओ आकाश लूट में शामिल था या नहीं। छोटे बेटे का जवाब आया कि हां, वह लूट में शामिल था। उसने मुझे भी बताया था। यह सुनकर व्यापारी चुपचाप वहां से लौट गया।
लूट की रकम का तुरंत बंटवारा
लूटी गई रकम का आरोपियों ने तुरंत बंटवारा कर लिया था। गौरव के हिस्से में 70 हजार रुपये आने बताए। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि आरोपियों ने कैश कहीं पर छुपा दिया है।
रकम भी करेंगे बरामद
कारोबारी से लूट में तीन-चार आरोपी पकड़े हैं। जिनसे पूछताछ चल रही है। लूटी गई रकम भी बरामद की जाएगी। इस वारदात का सही खुलासा होगा। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी