फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five-killed-in-accidents

हादसों में हुई पांच लोगों की मौत

Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
five-killed-in-accidents
अस्पताल में भीड़

विज्ञापन
 जनपद के लालगंज, देहात व चील्ह थाना क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को हुए अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जीजा साले समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मामलों में वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर पांडेय निवासी बबलू (30) साले की शादी में शरीक होने के लिए शुक्रवार को अपने जीजा गोड़सर पांडेय निवासी जलालुद्दीन (65) के साथ हलिया बाजार गया था। देर रात दोनों लालगंज थाना क्षेत्र के चेरूईराम गांव के पास पहुुंचे कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। जहां  चिकित्सक ने जलालुद्दीन  को मृत घोषित कर दिया जबकि बबलू को भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद बबलू ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे उस वक्त घटी जब देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी संकठा प्रसाद (35) अपनी ट्रक लेकर मध्य प्रदेश सीमेंट लोड करने जा रहा था। जैसे ही तुलसी गांव के पास पहुंचा कि स्टियरिंग फेल हो गई और वह सामने आ रहे डंफर से जा भिड़ा। आसपास के लोग उसे केबिन से बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव के पास बाइक से गिरकर शनिवार की सुबह दस बजे  मवैया निवासी गड़ई (55) की मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे उमाशंकर (35) निवासी मवैया गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाजार आ रहे थे।  सड़क खराब होने के चलते बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। चौथी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के मिश्रधाप तिलठी गांव के पास हुई। इसी  गांव के सरकार पटेल (65) वर्ष एक हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरकर शनिवार की शाम छह बजे सड़क पार कर रहे थे। तभी गोपीगंज से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने धक्का मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय पहुुंचाया गया लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed