{"_id":"5a1da9784f1c1bee688be646","slug":"firing-up-to-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर सात को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर सात को किया लहूलुहान
hamirpur
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मारपीट से घायल महिलाएं सदर अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा।
कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव के मजरा बजरंगी डेरा में चकरोड को लेकर हुए विवाद मे एक पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने तमंचा से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घायलों को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पढ़ोरी गांव के बजरंगी डेरा निवासी रगुनदास (62), जगत (33), देवकरन (21) सोमवार की देर रात खेतों में पानी लगाने जा रहे थे। तभी गांव के ही अच्छेलाल, महेंद्रपाल, मानसिंह, विशंभर व छत्रपाल ने सोमवार की रात खेतों में पानी लगाने के लिए जाते समय घेरकर लाठी डंडो व फरसे से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर उनके परिजन सुरेंद्र (26), रूबी (16), तुलसा (55), गायत्री (30) भी आ गए। इस पर हमलावरों ने उसे भी पीट दिया।
पीड़ित घायल रगुनदास ने बताया कि चकरोड पर अच्छेलाल ने कब्जा कर रखा है, जिससे रास्ता बंद हो गया है। कोतवाली में कई बार शिकायत की गई, जिससे तीन बार पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचकर चकरोड खाली किए जाने की बात कह जाते हैं। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद होने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि आरोपियों ने फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।