{"_id":"57dda1d64f1c1be97cd48207","slug":"fir-on-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया समेत चार पर बलवा, जानलेवा हमले का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया समेत चार पर बलवा, जानलेवा हमले का केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
तारामंडल बाइक एजेंसी पर शुक्रवार शाम हुए बवाल की घटना में पुलिस ने माफिया समेत चार नामजद और दर्जनभर अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शनिवार सुबह खोराबार थाने पहुंचे एजेंसी कर्मचारी बृजमोहन ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि खजनी के मंझरिया निवासी संगम सिंह ने कुछ दिन पहले एजेंसी से बाइक बुक कराई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह बाइक लेने एजेंसी आए और दाम कम करने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर संगम ने फोन कर फलमंडी के पास अस्पताल चलाने वाले डॉ. वाई सिंह, माफिया अजीत शाही, राजेश सिंह समेत दर्जनों लोगाें को एजेंसी पर बुला लिया।
आते ही आरोपियों ने बृजमोहन और उनके सहयोगी अमृतांश राय को असलहे के बट और रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। एसओ खोराबार जैसराज यादव ने बताया कि बाइक एजेंसी बेलीपार के बिस्टौली निवासी राम ताड़क जायसवाल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर माफिया और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।