{"_id":"5878656f4f1c1b7c58ba9ee7","slug":"fearing-of-cancer-mother-kills-her-dauhter-then-commit-suicide-in-kolkata","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां को था कैंसर होने का डर, बेटी को खत्म करने के बाद ट्रेन के आगे कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को था कैंसर होने का डर, बेटी को खत्म करने के बाद ट्रेन के आगे कूदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के ईछापुर में एक महिला को कैंसर का शक हुआ तो उसने अपने बच्चे और खुद को खत्म कर दिया। रेलवे में अधिकारी सुबीर चक्रवर्ती की पत्नी लक्ष्मी चक्रवर्ती (41) को ब्रेस्ट में दर्द और स्वेलिंग महसूस हुई। जांच में ब्रेस्ट कैंसर होने का शक जाहिर हुआ तो वह बहुत घबरा गई।
विज्ञापन
लक्ष्मी ने घबराहट में कथित तौर पर अपनी बेटी दिया को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद जब मां से उसकी बेटी को लेकर सवाल किए गए तो वह कुछ बता नहीं पा रही थी। लेकिन सख्ती की जाने पर वह खुद भी घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन के ट्रैक पर मिला शव
बेटी को मारने के बाद डिप्रेशन में रहने वाली लक्ष्मी आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ी। उसने खुद को ट्रेन आगे कूद कर खत्म किया। परिजनों को बाद में उसका शव ट्रेन के ट्रैक पर पड़ा मिला। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लक्ष्मी को स्वेलिंग और दर्द की दिक्कत 2013 से थी, जिसका इलाज भी चल रहा था।
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी को आए दिन इस बात का गम रहता था कि वह कैंसर की शिकार तो नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इसकी वजह से अक्सर डिप्रेशन में रहा करती थी। लक्ष्मी के भाई ने कहा कि हमे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती है।
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी को आए दिन इस बात का गम रहता था कि वह कैंसर की शिकार तो नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इसकी वजह से अक्सर डिप्रेशन में रहा करती थी। लक्ष्मी के भाई ने कहा कि हमे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती है।