{"_id":"58c96c2b4f1c1b4c7d32a287","slug":"father-son-accused-for-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना कोर्ट में पेश किए जाएंगे यौन शोषण के आरोपी पिता-पुत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटना कोर्ट में पेश किए जाएंगे यौन शोषण के आरोपी पिता-पुत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़े बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी से यौन शोषण के आरोपी और उसके पूर्व आईएएस पिता को कोर्ट में पेश किया गया। बिहार पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। अब आरोपियों को बिहार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि बुधवार दोपहर यौन शोषण के आरोपी निखिल प्रियदर्शनी और पीड़िता को धमकाने के आरोपी पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद निवासी दानापुर रूपसपुर, वैली रोड पटना, बिहार को जिला पौड़ी गढ़वाल सीविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बिहार से आए दो पुलिस कर्मी भी साथ में मौजूद थे। बताया कि बिहार पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड की अपील की। इस पर कोर्ट ने स्वीकृति दे दी। अब इन आरोपियों को पटना कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें लक्ष्मणझूला पुलिस ने बीते मंगलवार को यौन शोषण के आरोपी निखिल प्रियदर्शनी को पिता के साथ चीला में वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। यह दो महीने से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन