फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father and mother commits suicide after their daughter has taken a step against their wish

बेटी ने उठाया ऐसा कदम, दुखी मां-बाप ने कर लिया सुसाइड

Fri, 18 Nov 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
father and mother commits suicide after their daughter has taken a step against their wish

छत्तीसगढ़ में एक बेटी के उठाए कदम से मां-बाप इस कदर आहत हो गए कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। मामला छत्तीगढ़ के बलौदाबाजार के सिरियाडीह गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटी प्रेमी के साथ भाग गई थी और इसी वजह से दोनों काफी दुखी थे। 

विज्ञापन


फांसी लगाने वाले शख्स का नाम विक्रम केवट बताया जा रहा है। केवट ने पत्नी के साथ बुधवार रात फांसी लगाई। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बेटी के भागने के बाद गांव में मुंह छिपाकर रह रहे थे और बहुत कम घर से बाहर निकला करते थे।

विज्ञापन

सुबह लटके मिले दोनों के शव

father and mother commits suicide after their daughter has taken a step against their wish

वारदात के दिन पति-पत्नी ने छोटी बेटी को मामा के यहां भेज दिया था और उसके बाद खुद को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार की सुबह जब एक शख्स दोनों के घर आया तो उसे दरवाजा बंद मिला। जब उसने खिड़की से घर के अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव लटके हुए थे।

शख्स ने लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोनों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed