{"_id":"5f8c75eedab7e165cd22b119","slug":"e-ticket-maker-arrested-with-banned-software","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार, रेड मिर्ची रियल मैंगो सॉफ्टवेयर करता था इस्तेमाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार, रेड मिर्ची रियल मैंगो सॉफ्टवेयर करता था इस्तेमाल
Sun, 18 Oct 2020 10:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज की आरपीएफ की टीम ने रविवार को जौनपुर जिले के सीमावर्ती सुल्तानपुर के अखंड नगर बाजार के एक मोबाइल की दुकान से प्रतिबंधित रेड मिर्ची रियल मैंगो सॉफ्टवेयर से रेलवे के ई-टिकट बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से दो प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर, एक लैपटॉप, 21 ई टिकट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
हेड क्वार्टर लखनऊ से रविवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन आरपीएफ को सूचना मिली कि अखंड नगर बाजार के मुस्कान मोबाइल सेंटर में प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेलवे के ई-टिकट बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ प्रभारी संदीप यादव के नेतृत्व छापा मारा गया।
विज्ञापन
दुकान से टीम को 21 ई-टिकट, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर रेड मिर्ची व रियल मैंगो बरामद किए गए। उसके बाद आरोपी बम बहादुर निवासी अखंडनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गिरफ्तार कर शाहगंज लाया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
शाहगंज के आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और साफ्टवेयर की जांच की जा रही है।