{"_id":"56faacb44f1c1b9d38f00336","slug":"drunken-drive-10-accused-got-bail-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रंकन ड्राइव में जेल भेजे गए 10 और लोगों को मिली जमानत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रंकन ड्राइव में जेल भेजे गए 10 और लोगों को मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन ड्रंकन ड्राइव में पकड़े गए लोगों को जेल भेजे जाने के मामले में 33 में से 22 को सोमवार को बेल मिलने के बाद मंगलवार को 10 और ने जमानत याचिका और सजा के खिलाफ अपील दायर की।
विज्ञापन
सेशन कोर्ट से 5 लोगों को 17-17 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत के आदेश हुए। वहीं एडीजे एसके सचदेवा की कोर्ट से 2 लोगों को 20-20 हजार रुपये के और एडीजे जेएस सिद्घू की कोर्ट से 3 लोगों को 10-10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई। वहीं अदालत ने सभी की अपील पर यूटी पुलिस को अलग-अलग तारीख के नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि होली पर हुए हुड़दंग पर यूटी पुलिस ने शहरभर में लगाए गए नाकों में कई लोगों के चालान किए थे। इनमें बड़ी संख्या में ड्रंकन ड्राइव के चालान भी शामिल थे।
विज्ञापन
सोमवार को 33 में से 22 लोगों ने सजा को निलंबित करने की अपील और जमानत याचिका दायर की। इस पर सभी को जमानत मिल गई। वहीं मंगलवार को भी 10 और लोगों ने सजा को निलंबित करने की अपील दायर की। साथ ही अर्जी पर उन्हें सेशन कोर्ट से जमानत के आदेश हो गए।