{"_id":"5918b5c94f1c1b2e14850df0","slug":"driver-dead-in-road-accident2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में टिप्पर गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में टिप्पर गिरने से चालक की मौत
ब्यूरो/उधमपुर
Updated Mon, 15 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात घोरडी के नाला मल्लियां में टिप्पर के 150 फीट में खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी घोरडी पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार शनिवार देर रात को टिप्पर नंबर रामनगर से घोरडी की तरफ ईंट की सप्लाई लेकर जा रहा था। नाला मल्लियां में पहुंचने पर चालक टिप्पर पर से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर करीब 150 फीट नीचे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
जब घोरडी पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 32 वर्षीय चालक इंद्रजीत निवासी कुहनाला की मौके पर मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएचसी घोरडी पहुंचाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन