{"_id":"5a5b954e4f1c1b81268b4617","slug":"dies-of-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
mahoba
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा कलां निवासी बाबू लाल 65 साइकिल से ग्राम बिलबई की तरफ जा रहा था। तभी बिलबई मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे साइकिल सवार दूर जाकर सड़क पर गिरा।
गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे 100 डायल करके जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से मृतक के घर में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बागौल निवासी कालीचरन 18 पुत्र मंगी अपने साथ चरनसिंह 17 पुत्र रामपाल के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी प्रकार ग्राम बरबई निवासी रामबाबू 28 पुत्र जगदीश बाइक से गिरकर घायल हो गया। पठा निवासी रमेश 60 व राजू 25 गांव से महोबा बाइक से आ रहे थे तभी एक बच्ची को बचाने के चक्कर में बाइक गिर गई। दोनों लोग घायल हो गए।
एक अन्य घटना में दीपक 6 पुत्र संतोष निवासी सुभाषनगर छत पर खेलते समय नीचे गिरकर घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।