फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Death in suspicious circumstances of a young man accused of murder

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 07 Mar 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 07 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of a young man accused of murder
कोमल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन में मंगलवार की शाम को घर से निकले एक युवक का गांव के पास बुधवार की सुबह शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति व उसकी पत्नी  पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।  तलाशी के दौरान उसकी जेब से शराब का पौआ बरामद हुआ है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला विशुन निवासी 30 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र राम स्वरूप मंगलवार की शाम को किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। बुधवार की सुबह जब गांव के लोग शौच करने के लिए गए तो कोमल का शव गांव के बाहर घूरे के ढेर पर पड़ा देखा । लोगों की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव को परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ बलरई रमाकांत दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे । घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक शराब का पौआ बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई है लेकिन मृतक के भाई रवि  का आरोप है कि वह मंगलवार को बैक से किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा निकाल कर लाया था। पैसा लाने के बाद वह गांव के एक व्यक्ति के घर चला गया । परिजनों का आरोप है कि उसी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर फेंक दिया। उसने बताया कि उसका भाई घर से जूता पहन कर घर से निकला था लेकिन शव मिलने पर उसके पैर में चप्पलें थीं। आखिर जूता कहां गए। उसने बताया कि मृतक में कान व मुंह से भी खून निकला था। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। वही एसओ बलरई ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। ऐसा लग रहा है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed