फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dabang lifted the woman moving and then ...

दबंग ने राह चलती महिला को उठाया और फिर...

Sat, 30 Sep 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Dabang lifted the woman moving and then ...
demo - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में अपने घर जा रही एक महिला को दबंगों ने सरेराह अगवा करने के बाद बंधक बना कर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को दबंग के कब्जे से मुक्त कराया है।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला नीम चौराहा निवासी ज्योति पत्नी अरूण कु मार शर्मा जैन नगर में अपने किसी रिश्तेदार से मिल कर घर लौट रही थी। ज्योति जैसे ही जैन मंदिर के समीप पहुंची वैसे ही वहां मौजूद मथुरा नगर निवासी सन्नू चौधरीख् आकाश निवासी मथुरा नगर एवं एक अन्य ने महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ज्योति की माने तो उक्त लोग उसे जबरन बाइक पर बैठा कर अपने ऑफिस ले गए। जहां बंधक बना कर मारपीट की। सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस आरोपियों के घर पहुंची महिला को मुक्त कराया। मामले की रिपोर्ट ज्योति द्वारा थाना उत्तर में दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस वापस लेने को दवाब बना रहा दरोगा-अरुण शर्मा

Dabang lifted the woman moving and then ...
दरोगा - फोटो : demo pic
पीड़ित महिला ज्योति के पति अरूण शर्मा ने थाना उत्तर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना दक्षिण पुलिस की मेहनत पर थाना उत्तर पुलिस ने पानी फेर दिया। आरोप है कि उत्तर पुलिस द्घारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्ती करने की वजाय एक आरोपी को छोड़ दिया। आरोप है कि 28 सितंबर की शाम उत्तर थाने में तैनात एक दरोगा ने घर पहुंच कर केस वापस लेने को दबाब बनाया। 

वहीं थाना प्रभारी उत्तर लोकेश कुमार भाटी का कहना है कि मैने अभी चार्ज लिया है। मुझे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। दरोगा द्वारा पीड़िता को धमकी देने का मामला संज्ञान में नही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed