{"_id":"5c0f2e30bdec2241b5203e08","slug":"cyntoia-brown-sentenced-life-prison-in-the-age-of-16-celebrities-run-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल की लड़की को हुई थी उम्रकैद, कोर्ट ने कहा 51 साल तक नहीं मिलेगी रिहाई, बचाव में उतरे अभिनेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 साल की लड़की को हुई थी उम्रकैद, कोर्ट ने कहा 51 साल तक नहीं मिलेगी रिहाई, बचाव में उतरे अभिनेता
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका की सिंटोइया ब्राउन इस वक्त उम्रकैद की सजा काट रही है। वह उस वक्त महज 16 साल की थी जब उसे टेनेसी की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट का कहना है कि जब तक वह 67 साल की नहीं हो जाती तब तक उसे जेल में रहना होगा। ब्राउन 13 साल की सजा पूरी कर चुकी है। टेनेसी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी उसे 51 सालों तक जेल में और रहना होगा। दुनियाभर में इस मामले की काफी निंदा की जा रही है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कोर्ट का कहना है कि ब्राउन हत्या और चोरी को दोषी है इसलिए उसे अपनी सजा पूरी करनी ही होगी। ब्राउन को साल 2004 में 43 साल के व्यक्ति की हत्या का दोषी पाया गया था। वह व्यक्ति ब्राउन को जबरन अपने घर में ले गया और उसका रेप करने की कोशिश की। ब्राउन का कहना है कि उसने जो कुछ भी किया वह आत्मरक्षा के लिए किया है। ब्राउन ने बताया कि जब उसे लग रहा था कि वह व्यक्ति उसे जान से मार देगा, तभी उसने उसकी हत्या की।
गुरुवार को सरकार का फैसला आया कि ब्राउन को पैरोल नहीं मिलेगी। ये फैसला ब्राउन के उस तर्क पर दिया गया जिसमें उसने कहा था कि उसकी सजा असंवैधानिक है। ब्राउन ने कहा कि साल 2012 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अनिवार्य उम्रकैद की सजा प्राप्त बाल अपराधियों को पैरोल न मिलने से अमेरिकी संविधान का उल्लंघन होता है।
टेनेसी सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि राज्य के कानून के मुताबिक उम्रकैद की सजा में 60 साल की सजा काटनी पड़ती है। अगर कैदी का व्यवहार अच्छा भी है तो सजा को 15 फीसदी यानी 9 साल तक कम किया जा सकता है। ब्राउन का मामला अब पूरी दुनिया में सुर्खियां बन चुका है। हर किसी का कहना है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सजा नहीं मिलनी चाहिए।
ब्राउन को हमेशा से ही शोषण का सामना करना पड़ रहा है। उसकी रिहाई के लिए अमेरिकी अभिनेता #FreeCyntoiaBrown अभियान चला रहे हैं।कई बड़े अभिनेताओं ने उसकी सजा का काफी विरोध किया है। ब्राउन की मां ने उसे बेहद उम्र में ही छोड़ दिया था। इसके बाद उसे उसके स्कूल से भी निकाला गया। जब बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी तो उसने भी ब्राउन का रेप किया। वह उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था। उसके बॉयफ्रेंड ने ही उस व्यक्ति के साथ ब्राउन को भेजा था जिसकी बाद में ब्राउन ने हत्या की।