फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cyclist killed, five injured

साइकिल सवार युवक की मौत, पांच घायल

Thu, 26 Oct 2017 11:48 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 26 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुलपहाड़/श्रीनगर।  दुर्घटनाओं में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में ट्रैक्टर पलटने से पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी सरमन कुशवाहा (55) गुरुवार को साइकिल से सब्जी बेचने कस्बा कुलपहाड़ आया था। घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार- गुरुवार को महोबा मंडी में उरद व मूंगफली बेचकर ट्रैक्टर से पांच लोग घर लौट रहे थे। तभी छतरपुर रोड पर दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।


जिससे अतरार माफ निवासी चालक अजीत सिंह (38), रामचरन (95) , हरदयाल (55), संतोष (23) व इमिलिया निवासी चुलियां (60) वर्ष घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed