फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cyber ​​world to prevent economic crimes need to find new technical measures: DGP Bhatt

साइबर दुनिया के आर्थिक अपराधों को रोकने के लिये नये तकनीकी उपाय खोजने की जरूरत: डीजीपी भट्ट 

Fri, 03 Mar 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 03 Mar 2017 06:52 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Cyber world to prevent economic crimes need to find new technical measures: DGP Bhatt
cyber crime - फोटो : demo pic

विस्तार

महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट ने पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया है कि देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए साइबर अपराधों से पूरी दुनियां के बुद्विजीवी, शासक, प्रशासक, पुलिस संगठन एवं जांच एजेन्सियां चिन्तित हैं। उन्होंने कहा कि साइबर दुनिया में घटित हो रहे अपराधों को रोकने के लिये नये तकनीकी उपाय खोजने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


डीजीपी भट्ट शुक्रवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद एवं सीडेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय पाठ्यक्रम इन्वेस्टीगेशन ऑफ साइबर क्राइम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीक के विस्तार एवं आर्थिक प्रगति के साथ देश में तेजी से बढ़ रहे वित्तीय धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधां की चुनौतियों को पुलिस एवं अनुसंधान एजेन्सियों के माध्यम से रोकने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम के प्रशिक्षण कार्यक्रम के इसी क्रम में म्यांमार पुलिस भी अपने पुलिस अधिकारियों को आरपीए जयपुर में प्रशिक्षण दिलवाने के लिये विदेश मंत्रालय को प्रस्ताव भिजवा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस निदेशक स्टेट क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो कपिल गर्ग तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण नंद किशोर भी उपस्थित रहें। 
    

राजस्थान के 41 चुनिंदा पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा

Cyber world to prevent economic crimes need to find new technical measures: DGP Bhatt
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव दासोत ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में इस तरह का यह 7वां प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इन कोर्सेज में अब तक अकादमी में लगभग 210 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पूर्व के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्थानीय फेकल्टी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था किन्तु पहली बार राष्ट्रीय पुलिस अकादमीए हैदराबाद व सीडेक के ख्यातनाम प्रशिक्षक राजस्थान के पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम केसों के अनुसंधान में प्रशिक्षित किया गया है। 

 एडीजी दासोत ने बताया कि कोर्स में राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिलों से आये कुल 41 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को विषय पर तकनीकी ज्ञान के अलावा राईट ब्लोकर की मदद से संदिग्ध हार्डवेयर की हैश वैल्यू निकालनाए इमेज बनाना, इमेज का डेटा विश्लेषण करना, विभिन्न फोरेन्सिक टूल्स् की मदद से संदिग्ध हार्डवेयर का डिलिट किया हुआ डेटा रिट्रीव करना, कॉलडिटेल का विश्लेषण करना, इलेक्ट्रोनिक्स साक्ष्य को जप्त कर सील करना आदि का अभ्यास भी करवाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed