फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cousin sent home to child custody in cousin's murder

चचेरे भाई की हत्या में बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया किशोर

Tue, 16 Jan 2018 11:20 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 16 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। छह वर्षीय छात्र की हत्या कर शव फेंके जाने के आरोप में पकड़े गए चचेरे भाई को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। आरोपी पूरे वक्त रोता रहा। दूसरी तरफ पुलिस के  खुलासे पर परिजन सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि किशोर अकेले हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता है। इसके पीछे अन्य लोगों के षड़यंत्र की आशंका है।  गांव कनकौली निवासी अरजेंद्र प्रताप सिंह के छह वर्षीय पुत्र अंश का सोमवार को शव मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में उनके भाई के बेटे को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। इस खुलासे को लेकर परिवार के लोगों ने सवाल उठाए है। पकड़े गए आरोपी की दादी मुन्नीदेवी ने कहा कि इस हत्याकांड को अकेला पौत्र अंजाम नहीं दे सकता है। इसके पीछे अन्य लोगों का भी हाथ है। पिछली होली को अरजेंद्र प्रताप सिंह से गांव के एक युवक से विवाद हो गया था। तब उसने धमकी दी थी। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति समेत दो को पकड़ा था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। परिवार के अन्य लोग भी घटना के खुलासे पर सवाल उठा रहे है। वे पूरे मामले की दोबारा जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक भाई की मौत तो दूसरा गया जेल
कमालगंज। एक हत्याकांड ने दो घरों की खुशियां छीन ली है। एक भाई के बेटे की मौत हो गई तो दूसरे भाई का बेटा जेल चला गया। अब दोनों भाइयों की पुत्रियां ही घर पर रहे गई हैं। अपने पुत्रों के घरों की यह दशा देख बूढ़ी मां के आंखों से बह रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

कमालगंज के गांव कनकौली निवासी अरजेंद्र प्रताप सिंह और विजय सिंह सगे भाई। दोनों लोगों के मकान के बीच में एक दीवार का अंतर है। दोनों भाइयों के तीन- तीन पुत्री और एक-एक पुत्र के साथ भरापूरा परिवार खुशहाल था। अर्जेंद्र प्रताप के पुत्र अंश की हत्या हो गई और इस हत्याकांड में उनके भाई का बेटा जेल चला गया। इस घटना ने एक के घर का चिराग छीन लिया और दूसरे का चिराग जेल चला गया।


अब दोनों के घरों में लड़कियां रह गई हैं। अरजेंद्र सिंह की मां मुन्नीदेवी अपने दोनों पुत्रों के घर की बर्बादी को देखकर रात दिन रो रही हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे है। मुन्नीदेवी का कहना है कि कुछ लोगों ने रंजिश में उसका परिवार बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed