{"_id":"5b0024b34f1c1be3408b6719","slug":"couple-crushed-to-death-by-speedy-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, दंपति की मौत, मासूम घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, दंपति की मौत, मासूम घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर उझानी इलाके में बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि उनका आठ साल का बेटा घायल हो गया। टक्कर लगने के दंपति के शव ट्रक के पिछले दोनों पहियों के बीच फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दंपति नोएडा में रहकर काम करते थे, जो अपनी रिश्तेदारी दातागंज से बाइक पर नोएडा जा रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर तथा हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग गए।
यह हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे बदायूं-दिल्ली हाईवे पर हजरतगंज के पास अथइया पुलिया पर हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथनीभूड़ निवासी सुखवीर शर्मा (37) नोएडा के सेक्टर-63 में कारपेंटर का काम करता था। पत्नी रीना (35) और नौ वर्षीय बेटे प्रेम को भी उसने अपने साथ शिफ्ट कर लिया था। करीब 10 दिन पहले वह अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत आया। शुक्रवार रात को सुखवीर पत्नी और बेटे के साथ दातागंज के मोहल्ला परा निवासी साले सर्वेश के घर रुका। सुबह बाइक से तीनों नोएडा के लिए चले तो पुलिया पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। सुखवीर और रीना की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगते ही बालक प्रेम छिटक कर दूसरी तरफ गिर कर घायल हो गया।
सुखवीर का शव ट्रक के पिछले दोनों पहियों के बीच फंस गया। उसके शरीर का अधिकतर हिस्सा कुचल गया। वह हेलमेट पहने था, इसलिए सिर कुचलने से बच गया। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। सूचना के बाद प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सुखवीर के शव को पहियों के बीच से बाहर निकाला। साथ ही सेलफोन में मिले नंबर पर कॉल कर मृतक दंपति के घरवालों को अवगत कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके घरवालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जाकौ राखे साइयां... बुझने से बचा इकलौता चिराग
उझानी। जाकौ को राखे साइयां, मार सके न कोय। यह बात शनिवार को हादसे में दंपति की मौत के बाद बच गए उसके इकलौते नौ वर्षीय बेटे प्रेम को देख एक बार फिर से सही साबित हो गई। हादसे को देख सहज किसी को विश्वास नहीं हुआ कि बालक प्रेम भी उसी बाइक पर सवार रहा जिसे ट्रक ने चपेट में ले लिया और उसके माता-पिता की जिंदगी की डोर टूट गई। प्रेम के सिर के पास और एक पैर में मामूली चोट आई है। बाइक पर प्रेम बीच में बैठा था। वह अगर पुलिया की रेलिंग की ओर नहीं गिरता तो उसका बच पाना मुश्किल था। लोगों की माने तो वह बदहवास था। पुलिस के पहुंचने से पहल ही हजरतगंज का एक ग्रामीण उसे उठाकर हादसा स्थल से दूर ले गया। पुलिस पहुंची तो उसके हवाले कर दिया। शव अस्पताल लाया गया तो पुलिस कर्मी पहले ही उसे गोद में उठाकर कोतवाली ले गए ताकि उस को माता-पिता की मौत का सदमा न लगे।
वन-वे ट्रैफ्रिक वाली है पुलिया, हाईवे पर लगा जाम
उझानी। दिल्ली हाईवे पर अथइया पुलिया इलाके में इकलौती है जिस पर भारी वाहन गुजरते समय बराबर से बाइक भी नहीं निकल सकती। वाहनों की लंबी लाइन हो तो दूसरी तरफ से गुजरने वाले वाहनों के पहिए पुलिया से पहले ही थम जाते हैं। हादसा पुलिया के बीचोबीच हुआ। बाइक सवार सुखवीर पुलिया को आधे से ज्यादा पास भी कर चुका था लेकिन चालक ने ट्रक को रोकने की बजाय पुलिया पर बढ़ा दिया। पुलिस की अब तक की जांच में ट्रक चालक की ही लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद ट्रक को पुलिया से हटाने में करीब एक घंटा लगा। तब तक दिल्ली हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।