{"_id":"57bb49f84f1c1bf53ed4fd3d","slug":"come-on-muscle-prisoner-tricked-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया कैदी, चकमा देकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आया कैदी, चकमा देकर भागा
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
जानकारी लेते डीएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया एक कैदी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। दीवानी कैंपस से कैदी के भाग जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए कैदी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले मेें कैदी समेत अभिरक्षा में लगाए गए सिपाही के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। हवालात इंचार्ज के खिलाफ जांच कराई जा रही है।
यह घटना दोपहर पौने तीन बजे की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हाफि जपुर हरकरन गांव के रहने वाले शिव कुमार के बेटे मनोज कुमार को 23 अप्रैल को चोरी की बाइक को बेंचने के जुर्म मेें पुलिस ने जेल भेजा था। सोमवार को इस कैदी को सीजेएम कोर्ट व कोर्ट नंबर 10 में पेशी के लिए लाया गया। हवालात से सिपाही देवी प्रसाद की अभिरक्षा में उसे भेजा गया था। पेशी करने के बाद सिपाही उसे लेकर आ रहा था, तभी वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। सिपाही ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन पकड़ मेें नहीं आया।
दीवानी कैंपस से मुल्जिम के भाग खड़े होने की जानकारी पाकर केेंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलौत की ड्यूटी मेें लगे डीएसपी समर बहादुर मौके पर पहुंचे। हवालात इंचार्ज अनिरुद्ध नारायण तिवारी से पूछताछ करने के साथ शहर पुलिस को फरार मुल्जिम को पकड़ने के लिए भेजा, मगर कामयाब नहीं हुए। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप मेें सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा हवालात इंचार्ज के खिलाफ भी जांच बैठाई गई है।