{"_id":"584eeed94f1c1b676f649e4e","slug":"cloth-merchant-s-house-half-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":" कपड़ा व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की चोरी
औरैया
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
टूटी सेफ दिखाती गृहस्वामिनी ।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला नवीन बस्ती अंबेडकर नगर में घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर 12 हजार रुपये नगद व सवा लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह सोकर उठे परिजनों को चोरी की जानक ारी हुई। घर में सामान बिखरा देखकर हड़कंप मच गया।
नवीन बस्ती अंबेडकर नगर में डीएस स्कूल के समीप कपड़ा व्यापारी केके मिश्रा का घर है। इनके दोनों बेटे शादी समारोह में भाग लेने रिश्तेदारी में गए थे। केके मिश्रा व इनकी पत्नी अंदर कमरे में सो रहे थे। रात को चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने बाहर वाले कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ दिया। चोर सेफ में रखे 12 हजार रुपये नगद व जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा चोर कमरे में रखे कपड़े भी उठा ले गए। सुबह केके मिश्रा सोकर उठे तो कमरों में बिखरा सामान देखकर सन्न रह गए। जानकारी पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। केके मिश्रा ने बताया कि बेटों के आने पर मालूम चल सकेगा कि कितना जेवर चोरी हुआ है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।