फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CIA Gohana arrested smuggler along with 8 kg 900 gm ganja 290 gm charas and illegal pistol In Sonipat

Sonipat: CIA गोहाना को मिली सफलता, 8 किलो 900 ग्राम गांजा, 290 ग्राम चरस व अवैध पिस्तौल सहित तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 11:48 AM IST
सार

सीआईए गोहाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि एएसआई अजय कुमार अपनी टीम के साथ गोहाना-खानपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक पानीपत की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आएगा। उसके पास अवैध हथियार होने का भी अंदेशा जताया गया था।

विज्ञापन
CIA Gohana arrested smuggler along with 8 kg 900 gm ganja 290 gm charas and illegal pistol In Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत में सीआईए स्टाफ गोहाना पुलिस ने पानीपत रोड स्थित गोहाना बाईपास से एक मादक पदार्थ तस्कर का गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव आदियाना फिलहाल पानीपत के राजनगर का रहने वाला है आरोपी रोबिन उर्फ अंशु है। उसे 8 किलो 900 ग्राम गांजा, 290 ग्राम चरस व अवैध पिस्तौल सहित पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ गोहाना ने बाईपास स्थित पानीपत रोड से किया गिरफ्तार
सीआईए गोहाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि एएसआई अजय कुमार अपनी टीम के साथ गोहाना-खानपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक पानीपत की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आएगा। उसके पास अवैध हथियार होने का भी अंदेशा जताया गया था। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच एक युवक पानीपत की तरफ से आता दिखाई दिया। वह कमर पर बैग लटकाए थे।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर वह वापस मुडक़र जाने लगा। जिस पर शक के आधार पर उसे काबू किया गया। उसने अपनी पहचान रोबिन उर्फ अंशु के रूप में दी। पुलिस ने उसे नोटिस दिया तो उसने अपनी तलाशी राजपत्रित अधिकारी के सामने देने की बात कही। इस पर बीईओ गोहाना अनिल कुमार को मोबाइल पर कॉल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने के बाद युवक के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से सफेद रंग की पॉलिथीन में 8 किलो 900 ग्राम गांजा, काले रंग की पॉलिथीन में 290 ग्राम चरस के साथ ही बैग से अवैध पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिटी थाना गोहाना में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed