शवों के पास खेल रहा था मासूम, बोला-मम्मी-पापा सो रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुनिराबाद रेलवे स्टेशन से दिल को छू जाने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। तीन साल का मासूम यह समझकर अपने माता-पिता के शव के पास खेलता रहा कि वह सो रहे हैं। मामला बंगलुरु के पास कोप्पल जिले के स्टेशन का है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार लोगों ने बच्चे से माता-पिता की मौत का कारण जानने की कोशिश की तो वह बोला मम्मी-पापा सो रहे है।
वह इस बात का इंतजार कर रहा था कि उसके मां-बाप सो कर उठेंगे लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वे अब कभी नहीं उठेंगे। जब यात्री मासूम बच्चे को देख कर उसके पास गए तो उन्होंने बच्चे के मां-बाप को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई जो इस दर्दनाक हादसे की जांच में जुट गई है। अब समस्या यही है कि बच्चे को कैसे बताया जाए की उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है?
हालत देख पुलिस वालों के भी निकले आंसू
बच्चे की मासूमियत देख जांच के लिए आए पुलिस वालों की आंखों से भी आंसू निकल गए और वहां मौजूद लोग भी रोने लगे। गादग रेलवे पुलिस के पीएसआई आरएस कोटगी ने कहा, 'हमने बच्चे को शवों के पास खेलता हुआ पाया। पूछने पर बच्चे ने अपना नाम देवराज बताया है और वह हुलीगेम्मा मंदिर में घूमने आए थे।'
पुलिस ने इराना तलवार (50) और मंजूला (40) के रूप में दोनों शवों की पहचान कर ली है। दोनों अन्नीगेरी के रहने वाले थे और गादग में शिफ्ट हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि फोन कर दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि मंजूला इराना की दूसरी बीवी थी। दोनों रविवार रात मुनिराबाद स्टेशन पहुंचे लेकिन अगले दिन सोमवार को दोनों को मृत पाया गया। पुलिस इस रहस्यमय मामले की जांच में जुट गई है।