फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   chandigarh fight, students braten afgani student in sector 15

मामूली बहस के बाद विदेशी छात्र को जमकर पीटा, मामला दर्ज

Fri, 21 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
chandigarh fight, students braten afgani student in sector 15
चंडीगढ़ में अफगानी छात्र से मारपीट - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ रहे अफगानी छात्र से स्कूल के ही कुछ छात्रों ने वीरवार को मारपीट की। विदेशी छात्र को काफी चोट आईं हैं। पुलिस को मामले में शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन


मामला वीरवार दोपहर का है। जब हॉफ डे के समय सभी स्टूडेंट्स स्कूल से बाहर निकले। इसी दौरान किसी बात को लेकर 11वीं के छात्रों ने अफगानी स्टूडेंट को घेर लिया। पहले उनमें कहासुनी हुई। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। छात्रों ने विदेशी छात्र को जमकर पीटा। इससे उसके कान और अन्य जगह चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना किसी ने स्कूल प्रबंधन को दी तो स्कूल की ओर से वहां कुछ लोगों के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले छात्र फरार हो गए। घायल विदेशी छात्र को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed