{"_id":"5c8feb2fbdec2214632598b3","slug":"case-against-the-tenant-for-killing-father-six-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदार पर पिता की हत्या के आरोप में छह पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरायेदार पर पिता की हत्या के आरोप में छह पर केस
Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हत्यारे काे सजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने अपने किरायेदार पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक के अनुसार किरायेदार ने उसके पिता के मकान पर कब्जे के लिए अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी हत्या की और खुद के बचाव के लिए किसी को बताए बिना उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मोहल्ला खेड़ा निवासी रमेश रस्तोगी पुत्र स्व. अशरफीलाल का कहना है श्मशान घाट के पास उसका एक मकान है, जिसमें उसके बुजुर्ग पिता अशरफीलाल रहते थे। वह पिता से मिलने अक्सर वहां आता था। उनके मकान में किच्छा निवासी गुलाबो देवी अपने पुत्र राकेश, मुकेश, राजेश व बहू रेशमा, गीता और रुचि के साथ किराये पर रहती है।
विज्ञापन
रमेश के अनुसार बीती 15 दिसंबर को वह अपने पिता से मिलने पहुंचा तो गुलाबो देवी ने उसे मकान में घुसने नहीं दिया और न ही उसके पिता के बारे में कुछ बताया। आसपास के लोगों से पता चला कि उसके पिता का देहांत हो गया है और गुलाबो देवी ने बिना किसी को सूचना दिए अपने परिवार के साथ मिलकर उसके पिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया। रमेश के अनुसार गुलाबो काफी पहले से उसके पिता पर मकान उसे बेचने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
रमेश का आरोप है कि मकान हड़पने के लिए ही गुलाबो देवी ने परिजनों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और खुद को बचाने के लिए बिना उसे बताए उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुलाबो, राकेश, मुकेश, राजेश, रेशमा, गीता और रुचि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।