फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   car accident after two death

अनियंत्रित कार पलटने से दो की मौत, दो घायल

Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
Kushinagar, Uttar Pradesh, India
Kushinagar, Uttar Pradesh, India Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

फाजिलनगर/सेवरही (कुश्‍ाीनगर)। 
शुक्रवार की देर शाम फोरलेन पर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले में हुए हादसे में कुशीनगर जिले के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा गाड़ी में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गोपालगंज जिला अस्पताल से दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई। 

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमहा गांव निवासी 50 वर्षीय गोपाल यादव बृहस्पतिवार को पत्नी सीमा यादव व 20 वर्षीया पुत्री के साथ छठ पूजा में शामिल होने एक रिश्तेदार के घर बिहार के गोपालगंज कस्बे में गए थे। शुक्रवार की शाम को तीनों लोग कार से वापस लौट रहे थे। यह कार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव निवासी नासिर चला रहे थे। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सासामूसा बाजार के पास रात करीब साढ़े आठ बजे कार अनियंत्रित होकर हाइवे की पुलिया से नीचे पलट गई। हादसा देख मौके पर जुटे लोगों ने चारों घायलों को किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकालकर गोपालगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार चालक 48 वर्षीय नासिर व गोपाल यादव की पत्नी 45 वर्षीया सीमा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल यादव और उनकी बेटी को तत्काल गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।  इस संबंध में कुचायकोट के एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरने से यह हादसा हुआ है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं स्‍थानीय पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि शिकायत होने पर उसके स्तर से जरूरी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed