{"_id":"59e2678a4f1c1bda538b7594","slug":"burgalary-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार रात कस्बे में जनता इंटर कॉलेज रोड पर एक घर में घुसकर असलहों के बल पर लूटपाट की। वहीं दो अन्य घरों में ताले तोड़कर माल साफ कर दिया। तीनों मामलों में सूचना पुलिस को दी गई है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
कस्बे में जनता इंटर कॉलेज रोड पर रामशरन गुप्ता की दुकान और घर है। शु़क्रवार रात रामशरन गुप्ता दुकान के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने असलहों के बल पर रामशरन से घर की चाबी ली और घर में घुस गए। इसके बाद उनकी पत्नी को तमंचे के बल पर धमकाते हुए तीन हजार रुपये नकदी, चांदी की कंधनी और एक जोड़ी कंगन लूट लिए। लूटपाट के बदमाश भाग निकले। इधर, चोरों ने बालिस्टर और बबलू के घरों के ताले तोड़कर यहां से हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम तक पुलिस ने किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।