{"_id":"5996cb164f1c1b49268b4737","slug":"bullet-shot-at-a-prisoner-outside-of-the-hospital-in-dhaulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश ऐसी कि बंदी की जान लेने अस्पताल में भी पहुंच गया, चलाई गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश ऐसी कि बंदी की जान लेने अस्पताल में भी पहुंच गया, चलाई गोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
मौका मुआयना करते अफसर
- फोटो : Amar Ujala
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बंदी मरीज पर रंजिश के चलते दूसरे गुट के बदमाशों ने गोली चलाकर जान लेने का प्रयास किया।
वारदात धौलपुर की है। जहां आपसी रंजिश में हुए झगड़े के बाद मनोज पचौरी पिछले तीन माह से जिला जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मनोज के मुताबिक देर रात करीब ढाई बजे वह खिड़की बंद करने के लिए उठा। तभी उसे सरयू उपाध्याय तथा मुकुल दिखाई दिए। जिन्हें देखकर उसने तत्काल खिड़की बंद कर दी।
तभी गोली चलने की आवाज आई। इससे वह घबरा गया। बाद में, लाइट जलाकर देखा तो गोली दरवाजे में लगी हुई मिली। फायरिंग से वहां भर्ती अन्य मरीजों व अस्पताल स्टॉफ में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके से गोली का खाली कारतूस बरामद किया। मनोज की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। उसका आरोप है कि जिन लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही उस पर गोली चलाई है।