फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bullet shot at a prisoner outside of the hospital in Dhaulpur

रंजिश ऐसी कि बंदी की जान लेने अस्पताल में भी पहुंच गया, चलाई गोली

Fri, 18 Aug 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 18 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bullet shot at a prisoner outside of the hospital in Dhaulpur
मौका मुआयना करते अफसर - फोटो : Amar Ujala
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बंदी मरीज पर रंजिश के चलते दूसरे गुट के बदमाशों ने गोली चलाकर जान लेने का प्रयास किया।  
विज्ञापन


वारदात धौलपुर की है। जहां आपसी रंजिश में हुए झगड़े के बाद मनोज पचौरी पिछले तीन माह से जिला जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मनोज के मुताबिक देर रात करीब ढाई बजे वह खिड़की बंद करने के लिए उठा। तभी उसे सरयू उपाध्याय तथा मुकुल दिखाई दिए। जिन्हें देखकर उसने तत्काल खिड़की बंद कर दी। 


तभी गोली चलने की आवाज आई। इससे वह घबरा गया। बाद में, लाइट जलाकर देखा तो गोली दरवाजे में लगी हुई मिली। फायरिंग से वहां भर्ती अन्य मरीजों व अस्पताल स्टॉफ में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके से गोली का खाली कारतूस बरामद किया। मनोज की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। उसका आरोप है कि जिन लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही उस पर गोली चलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed